Showing posts with label गुरु नानक देव जी. Show all posts
Showing posts with label गुरु नानक देव जी. Show all posts

Saturday, 20 April 2019

क्रिकेट लीजेंड कपिल देव ने गुरु नानक देव जी के जन्म के 550 साल पूरे होने लिखी किताब कहा - एक साथ लाना चाहता था मैं दुनिया भर के गुरुद्वारों को

क्रिकेट दिग्गज कपिल देव और दुबई के उद्यमी अजय सेठी गुरु नानक देव जी की जयंती के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कॉफी टेबल बुक 'वी द सिख्सले कर आए हैं। इसका लोकापर्ण भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कुछ महीने पहले ही पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में किया और अब ये जोड़ी इसे अमेरिका ले कर जा रही हैं।
कपिल देव और अजय सेठी वर्तमान में अमेरिका में इस किताब के साथ दौरा कर रहे हैं। अमेरिकी शहर फ्रेस्नो में भी यह बैसाखी के मौके पर लॉन्च किया जा चुका है। यह किताब हर सिख को गर्व से प्रफुल्लित करता है। 'वी द सिख्ससिख धर्म का जश्न मनाता है। दुनिया भर के 100 गुरुद्वारों के चित्रों और मूल चित्रोंजो पहले कभी नहीं देखे गए हैउसे एक जगह पर संकलित करता है।
कपिल देव ने अमेरिका में पुस्तक लॉन्च करने के बाद कहा, "यह अद्भुत था. वो लोग जो 30-40 साल पहले देश छोड कर यहां आ गए थेमुझे लगता है कि वे पहले से भी ज्यादा वाहे गुरु के करीब है। हमारे पास शानदार लोग हैं। उनके पास इतना जज्बाइतना जुनून हैजिसे शब्दों में समझाना भी मुश्किल है।"
अजय सेठी के बारे कपिल देव ने कहा, "कभी-कभी आपके दिमाग में असंभव सपने आते हैं। लेकिन अगर आपके पास ऐसे महान दोस्त हैं जो आपका समर्थन करने के लिए तैयार हैं तो सब संभव हो जाता है। अजय ने इस किताब को तैयार करने में काफी मदद की। भारत में पुस्तक प्रकाशित करना मुश्किल है क्योंकि एक कंपनी बनाने के लिए बहुत सारे काम करने होते है। ऐसे मेंअजय मेरे समर्थन में आए और उन्होंने कहा कि वे सब संभाल लेंगे। अजय मेरे लिए एक आशीर्वाद बन कर आए।
कपिल देव अब फ़्रेमोंटसैन डिएगो और फीनिक्स जैसी अमेरिकी शहरों की यात्रा करेंगे और बाद में यह दौरा संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पहुंचेगा. इसके बाद वे कनाडा के टोरंटो और फिर अंत में यूनाइटेड किंगडम के लंदन पहुंचेंगे। यह सब तब शुरू हुआ जब कपिल देव ने पाकिस्तान के एक गुरुद्वारे का दौरा किया और वह इस अनुभव से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दुनिया के सभी कोनों में स्थित गुरुद्वारों को एक प्रकाशन (किताब) में लाने का फैसला किया. पुस्तक को तीन खंडों में विभाजित किया गया है- गुरुइतिहासकलाकृतियाँ और गुरुद्वारे।
पूर्व पीएममनमोहन सिंह ने सिख धर्म के प्रति कपिल देव के इस काम की सराहना करते हुए कहा, "केएएस होल्डिंग वी द सिख” के प्रकाशन के लिए प्रशंसा की हकदार है. यह अपनी तरह की पहली पुस्तक है क्योंकि यह विश्व के सभी कोनों से गुरुद्वारों की तस्वीरें साझा करती है। कपिल देव ने 1983विश्व कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को जीत दिलाई थी और दुबई स्थित चैनल ग्रुप के चेयरमैन अजय सेठी एक दूरदर्शी उद्यमी और कलाप्राचीन वस्तु और खेल के संरक्षक हैं। उनका व्यवसाय कई महाद्वीपों में फैला हुआ हैं।  और ऐसे लोग जब एक साथ आते हैं तो फिर कोई भी काम शानदार होना तय हो जाता है।