Showing posts with label विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल. Show all posts
Showing posts with label विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल. Show all posts

Thursday, 27 February 2020

विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल की वाइस चेयरपर्सन को ‘ईटी नाउ-बिज़नेस लीडर ऑफ़ द इयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया



मुंबई: विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल की वाइस चेयरपर्सन सुश्री कविता सहाय केरावाला को मुंबई में हाल ही में ‘ईटी नाउ बिज़नेस लीडर ऑफ़ द इयर’ (शिक्षा क्षेत्र) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में नवोन्मेष के मामले में अग्रणी भूमिका निभाने वालीं कविता सहाय केरावाला पिछले दो दशकों से शिक्षाविद हैं। उनका मानना है कि शिक्षा विश्व को बदलने में प्रेरणादायी भूमिका निभा सकती है, नई पीढ़ी को प्रेरित कर सकती है और दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बना सकती है। विबग्योर ग्रुप ऑफ़ स्कूल के शुरुआती दिनों से ही उसके लिए एक शक्तिशाली प्रेरक बल रहीं शिक्षाविद सुश्री कविता सहाय महसूस करती हैं कि ज़्यादातर स्कूलों का पाठ्यक्रम बच्चों को भविष्य के लिए तैयार नहीं करता है। उन्होंने विशेषज्ञों की उस टीम का नेतृत्व किया है जिसने विबग्योर का पाठ्यक्रम तैयार किया है। यह पाठ्यक्रम वैश्विक अध्ययन पद्धतियों और भारतीय पाठ्यक्रम का मिला-जुला रूप है।
‘ईटी नाउ-बिज़नेस लीडर ऑफ़ द इयर’ के अनुसंधान प्रकोष्ठ में इतिहास और प्रबंधन के पोस्ट ग्रैज्यूएट शामिल हैं, जिनका कुल अनुभव 50 वर्षों से ज़्यादा का है। व्यक्तियों और कंपनियों के असाधारण कार्यों की पहचान करना और उनकी उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखना इस अनुसंधान प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित काम है। अंतिम सूची को समीक्षा के लिए दुनिया भर की वरिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यावसायिक हस्तियों की निर्णायक समिति को भेजा जाता है।
शैक्षणिक उपलब्धियाँ, प्लेसमेंट, लीडरशिप, सर्वश्रेष्ठ आधारभूत ढाँचे, विद्यार्थियों पर प्रभाव (संगठन के लिए आंतरिक स्तर पर) और भावी नीतियाँ इसके तय मापदंड और क्षमताएँ हैं।