Showing posts with label हरियाणा स्टीलर्स. Show all posts
Showing posts with label हरियाणा स्टीलर्स. Show all posts

Friday, 6 September 2019

कोलकाता में दबंग दिल्ली से भिड़ेंगे हरियाणा स्टीलर्स

-प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में हरियाणा स्टीलर्स का सामना दबंग दिल्ली से
कोलकाता, 6 सितम्बर । हरियाणा स्टीलर्स टीम प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में कोलकाता चरण में शनिवार को टेबल टॉपर दबंग दिल्ली से दो-दो हाथ करेगी।
हरियाणा की टीम ने बुधवार को नई दिल्ली में गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स को हराया था और अब यह टीम दिल्ली को हराते हुए लगातार चौथी जीत हासिल करना चाहेगी।
हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान धर्मराज चेरालाथन ने आशा जताई है कि उनकी टीम आने वाले मैचोें में अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेगी।
चेरालाथन ने कहा, ‘‘हमारा आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विकास कंडोला, प्रशांत कुमार राय और विनय रेडिंग विभाग में शानदार खेल रहे हैं। डिफेंड यूनिट भी काफी सजग है और यही कारण है कि टीम अब तक अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है। अब हमे अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना होगा।’’
हरियाणा की टीम को सीजन के दूसरे मैच में दिल्ली के हाथों 21-41 से हार मिली थी। ऐसे में स्टीलर्स अपनी पिछली हार को भुलाते हुए मौजूदा फार्म की बदौलत दिल्ली पर जीत हासिल कर लीग तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे।
कप्तान ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ स्टीलर्स का डिफेंस अहम किरदार निभाएगा।
चेरालाथन ने कहा, ‘‘दिल्ली के पास नवीन कुमार और चंद्रन रंजीत जैसे बेहतरीन रेडर हैं। ऐसे में हमारे डिफेंस को अलर्ट रहना होगा और अपनी रणनीति पर चलते हुए उन्हें रोकना होगा। हम अपनी जिम्मेदारियों को अगर पूरा करने में सफल रहे तो फिर हमारी टीम अपने आप टॉप पर पहुंच जाएगी। हम हर मैच के साथ सुधार कर रहे हैं और मैच दर मैच रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।’’
हरियाणा की टीम ने बीते सीजन में दिल्ली को तीन में से दो मैचों में हराया था। स्टीलर्स टीम दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले अच्छे रिकार्ड से प्रेरणा हासिल करेगी और नॉकआउट की ओर से एक सफल कदम बढ़ाएगी।
हरियाणा स्टीलर्स 

भारत में कबड्डी की खेल क्रांति में हरियाणा स्टीलर्स सबसे नए अध्यायों में से एक है। पिछले एक दशक में भारत में बेहतरीन एथलीटों को तराशने और उनका समर्थन करने में अव्वल रहे देश के अग्रणी स्पोटर्स फर्म जेएसडब्ल्यू के स्वामित्व वाले हरियाणा स्टीलर्स की जड़ें कबड्डी के पुरातन जन्मस्थल और प्रतिभाओं की खान माने जाने हरियाणामें हैं। यह फ्रेंचाइजी अपनी शक्ति और तप के लिए मशहूर है। अपने शानदार एथलीटों के दम पर यह फ्रेंचाइजी अपने प्रमोटरों को खेलों में शानदार सफलता दिलाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके खिलाड़ी इतिहास को तोड़ने और इतिहास को फिर से लिखने का माद्दा रखते हैं।

Wednesday, 31 July 2019

विनय, सुनील के शानदार प्रदर्शन के बाद भी हारी हरियाणा स्टीलर्स

Inline image OWAPstImg261959Inline image OWAPstImg82553
मुंबई, 31 जुलाई, 2019 : हरियाणा स्टीलर्स की टीम बुधवार 31 जुलाई 2019 को जयपुर पिंक पैंथर्स के साथ खेले गए मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद भी हार गई। हरियाणा के खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की लेकिन जयपुर ने उसे 37-21 से हरा दिया। सुनील औऱ विनय ने छह-छह अंक लिए लेकिन वो हरियाणा को हार से नहीं बचा पाए। 
 पहले ही मिनट मे सुनील ने टैकल से अंक ले हरियाणा के खाते में अंक डाला। रेडर सेल्वामनी.के और विनय ने डिफेंस का साथ दिया और स्कोरबोर्ड चलाते रहे। हालांकि जयपुर पिंक पैंथर्स ने शुुरुआत में दो अंकों की बढ़त ले ली और पहले हाफ में इस बढ़त को वो बढ़ाते चले गए। 
सुनील ने 11वें मिनट में बेहतरीन टैकल कर सुनिश्चित किया कि जयपुर के लिए राह आसान न  रहे। इसके बाद अगले कुछ मिनटों में सेल्वामनी और विकास काले ने सुनील का साथ दिया और कुछ टैकल कर हरियाणा के खाते में अंक डाले जिससे हरियाणा मैच में बनी रही। स्टीलर्स ने दमदार लड़ाई लड़ी लेकिन जयपुर ने पहले हाफ का अंत पांच अंकों की बढ़त के साथ किया। 
दूुसरे हाफ की शुरुआत में हरियाणा के विनय ने रेड से कुछ अंक जुटाए , लेकिन पैंथर्स की टीम किसी तरह अंकों के अंतर को बढ़ाती चली गई। सुनील ने टैकल अंक लिया और सेल्वामनी ने 23वें मिनट में रेड से अंक जुटाया, लेकिन जयपुर की टीम अपनी बढ़त को आगे ले जाने में सफल रही। 
हरियाणा टीम के स्टार परफॉर्मर नवीन आखिरी 10 मिनट में कुछ शानदार रेड डाल अंक जुटाए। लेकिन जयपुर ने अपनी बढ़त को बनाए रखा और इस टूर्नामेंट की तीसरी जीत हासिल की। 
चार अगस्त को हरियाणा का सामना पटना में तमिल थालाइवाज से होगा और इस मैच में हरियाणा की टीम वापसी की कोशिश में होगी। 

हरियाणा स्टीलर्स 

भारत में कबड्डी की खेल क्रांति में हरियाणा स्टीलर्स सबसे नए अध्यायों में से एक है। पिछले एक दशक में भारत में बेहतरीन एथलीटों को तराशने और उनका समर्थन करने में अव्वल रहे देश के अग्रणी स्पोटर्स फर्म जेएसडब्ल्यू के स्वामित्व वाले हरियाणा स्टीलर्स की जड़ें कबड्डी के पुरातन जन्मस्थल और प्रतिभाओं की खान माने जाने हरियाणामें हैं। यह फ्रेंचाइजी अपनी शक्ति और तप के लिए मशहूर है। अपने शानदार एथलीटों के दम पर यह फ्रेंचाइजी अपने प्रमोटरों को खेलों में शानदार सफलता दिलाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके खिलाड़ी इतिहास को तोड़ने और इतिहास को फिर से लिखने का माद्दा रखते हैं।