Monday, 14 October 2019

लिवटेक इंडिया ने भारत में फिलोफैक्स पर्सनल ऑर्गेनाइजर्स और क्लिपबुक्स को पेश किया



राष्ट्रीय, 14 अक्टूबर 2019: लेखन उपकरणों के प्रतिष्ठित ब्राण्ड्स में से एक लिवटेक इंडिया ने व्यापक नोटबुक्स, प्लानर्स एवं ऑर्गेनाइजर्स फिलोफैक्स के साथ भागीदारी की घोषणा की है। वर्ष 1921 में यूनाइटेड किंगडम में संस्थापित फिलोफैक्स पर्सनल ऑर्गेनाइजर्स ने कई पेशेवरों का जीवन बदला है। लिवटेक और फिलोफैक्स साथ मिलकर भारत के कॉर्पोरेट्स के लिये दैनिक उपयोग के सुगम और शानदार पर्सनल ऑर्गेनाइजर्स की पेशकश करना चाहते हैं।
मेट्रोपोल
ऑर्गेनाइजर कलेक्शन
मेट्रोपोल का स्टाइल क्लासिक है और यह स्मार्ट तथा संपूर्ण ऑर्गेनाइजर पर प्रकाश डालता है, जो हर अवसर के लिये उपयुक्त है।
डोमिनो पेटेन्ट
ऑर्गेनाइजर कलेक्शन
डोमिनो पेटेन्ट एक ठोस पेटेन्ट-लुक ऑर्गेनाइजर है, जिसकी डिजाइन सरल और क्लासिक हैं। इसमें सुंदर चटकीले रंग और आकर्षक बनावट पर जोर दिया गया है।
डोमिनो
ऑर्गेनाइजर कलेक्शन
मानक डिजाइन का आधुनिकीकरण। इस टिकाऊ ऑर्गेनाइजर का फिनिश सरल और क्लासिक है और इसकी सिलाई तथा सिकुड़न का मिलाप हल्का है।
क्लिपबुक
फिलोफैक्स
क्लिपबुक अपने यूजर्स को आराम और सुगमता देती है। यह लेखन के लिये आदर्श सतह है और चलते-चलते त्वरित उपयोग के लिये वापस मुड़ सकती है।
लिवटेक इंडिया के चेयरमैन श्री विनोद कृष्णा ने कहा, ‘‘यह भागीदारी लेखन उपकरण विकास बाजार के हित में है। फिलोफैक्स ब्राण्ड को दुनिया जानती है और हम भारतीय उपभोक्ताओं के लिये फिलोफैक्स की दोबारा पेशकश कर प्रसन्न हैं। फिलोफैक्स ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपने लिये एक जगह बनाई है और अपने अनूठे डिजाइन तथा कॉन्सेप्ट से लोगों का विश्वास जीता है। इसलिये मुझे विश्वास है कि यह प्रतिष्ठित ब्राण्ड भारत में यूजर्स को लाभ देगा और उन्हें हर दिन कुछ नया मिलेगा।’’
लिवटेक इंडिया के विषय में:
लिवटेक इंडिया ऐसे संकाय का हिस्सा है, जिसकी रूचियाँ विविधतापूर्ण हैं, जैसे पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग/ लॉजिस्टिक्स और लक्जरी गुड्स का वितरण। लिवटेक इंडिया प्रा. लि. देश में ऐसे प्रमुख लाइफस्टाइल ब्राण्ड्स को लाने में अग्रणी रहा है, जो जीवन की योजना, व्यवस्था और समृद्धि में मदद करते हैं। कंपनी का मुख्यालय मुंबई के बाहर स्थित है और लाइफस्टाइल उत्पादों को यूके, फ्रांस, इटली तथा यूएसए से लाने पर केन्द्रित है। इसके मुंबई, दिल्‍ली और कोलकाता में कार्यालय हैं और चेन्‍नई एवं बैंगलोरमें प्रतिनिधि कार्यालय हैं। इसके ब्राण्ड्स भव्य फाइव-स्टार होटलों के स्टोर्स और शॉपिंग मॉल्स में उपलब्ध हैं, जिन्हें ब्राण्ड को लेकर सचेत ग्राहक पसंद करते हैं। वेबसाइटः https://www.livtekindia.com

No comments:

Post a Comment